Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

Guar Ke Bhav : आज फिर ग्वार में उछाल, मंडी में भाव 300 रुपये तक बढ़ा — जानें ताजा रेट रिपोर्ट

Guar Ke Bhav : किसानों और ट्रेडर्स के लिए आज फिर ग्वार (Guar) के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ मंडियों में यह बढ़त पिछले कुछ दिनों की खरीदारी लहर और वायदा बाजार के सकारात्मक रुख की वजह से आई है, जिससे ग्वार के ताजा भाव में मजबूती बनी हुई है। हालांकि हर मंडी का भाव अलग-अलग है, लेकिन आसान भाषा में समझें तो ग्वार के भाव में 300 रुपये तक की तेजी देखी जा रही है और कुछ मंडियों में रेट अभी भी मजबूत बना हुआ है।

आज के ताज़ा ग्वार मंडी भाव


ग्वार मंडी कि आज की लाइव बाजार स्थित के बारे में बात करें तो भारत में औसत मंडी भाव लगभग ₹6000 प्रति क्विंटल से लेकर ₹6200 प्रति क्विंटल तक बिक रहा है इसके साथ ही अनेक राज्यों में ग्वार मंडी भाव की बात करें तो राजस्थान में गवार मंडी भाव ₹5800 से लेकर 6100 रुपए प्रति क्विंटल तक ग्वार बिक रहा है इसके साथ ही गुजरात मंडी भाव ₹6000 तक बिक रहा है। इसका मतलब यह है कि आज बाजार में ग्वार बीज की मांग और भाव मजबूत बने हुए हैं, और कुछ स्थानों पर इसकी कीमतों में 300 रुपये तक उछाल आया हुआ है।

NCDEX वायदा बाजार का संकेत


वहीं अगर हम वायदा (फ्यूचर्स) के रेट देखें तो NCDEX पर ग्वार बीज के 10 टन कॉन्ट्रैक्ट का ताज़ा भाव ₹5,600 – ₹6,100/क्विंटल के बीच ट्रेड कर रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से सकारात्मक रूझान दर्शाता है।

यह भी देखे : Labour Minimum Wages Hike : नए साल पर बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 2.5 गुना बढ़ी

Guar Ke Bhav

क्यों बढ़ रहा है ग्वार का भाव?


एक्सपर्ट्स की माने तो लगातार ग्वार की मांग बढ़ रही है और सप्लाई सीमित होने के कारण ग्वार के भाव लगातार उछाल मार रहे हैं इसके अलावा विदेशी डिमांड के चलते ग्वार के भाव और ज्यादा जोर खा रहे हैं एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका जैसे देशों में गवार की मांग लगातार बढ़ रही है एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद अब ग्वार और ज्यादा ऊपर जाने की उम्मीद है।

किसान और व्यापारी क्या सोच रहे हैं?


कई मंडियों में किसान और व्यापारी दोनों ही भाव में उछाल को सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। कुछ ट्रेडिंग वीडियोज़ में चर्चा हो रही है कि भाव आगामी समय में और ऊपर जा सकते हैं, लेकिन कुछ विशेषज्ञ इसे फ्यूचर्स की ट्रेडिंग रेंज और मौसमी मांग-आपूर्ति के हिसाब से सीमित भी बताते हैं।

Leave a Comment